बाराबंकी: काम पर जा रहे युवक की लखनऊ में मौत
दरियाबाद /बाराबंकी, अमृत विचार। घर से शनिवार की सुबह अपने कार्यालय जा रहे एक युवक की लखनऊ के दिलकुशा के पास ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गयी । साथ सफर कर रहे यात्रियों की सूचना पर परिजनों सहित गाँव में कोहराम मच गया।
दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के तेलमा ग्राम पंचायत के सुरजवापुर निवासी शिव कैलाश पुत्र अशर्फीलाल लखनऊ में एक प्राइवेट कार्यालय में काम करते थे । शनिवार की सुबह दरियाबाद रेलवे स्टेशन से अयोध्या कैंट लखनऊ पैसेंजर से अपने काम पर जा रहे थे कि दिलकुशा के पास वह ट्रेन के गेट पर आकर बाहर देखने लगे व उनको चक्कर आ गया । जिससे शिव कैलाश ट्रेन से गिर कर उसकी चपेट में आ गये और उनकी मौत हो गयी । जीआरपी की तरफ से मिली सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया । मौके पर पहुँची गौतमपल्ली थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मेडिकल कालेज लखनऊ भेज दिया है । मृतक शिव कैलाश के माता पिता की पूर्व में ही मौत हो चुकी है । मृतक एक सात साल व एक बारह साल के बच्चो का पिता था ।
ये भी पढ़ें - Video: लखनऊ में अखिलेश को दिखाए काले झंडे, सपा अध्यक्ष बोले -धर्म की ठेकेदार नहीं है BJP
