अयोध्या में समाजसेवी ने किया पुलिसकर्मियों को सम्मानित
अयोध्या, अमृत विचार। जिले के सभी थानों में तैनात पुलिस कर्मियों को उनके परिश्रम के लिए इस साल भी सम्मानित किया जा रहा है। समाजसेवी राजन पांडेय की ओर से इसकी पहल दस वर्षों पूर्व की गई थी।
समाजसेवी पांडेय ने बताया कि पुलिस कर्मियों द्वारा चौबीस घंटे ड्यूटी पर कार्यरत रहने और समाज के प्रति उनके दायित्व के लिए और प्रेरित किए जाने के लिए यह कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी कोतवाली व थानों पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए भाई त्रिलोकी नाथ पांडेय और पुत्रों अमित पांडेय, और अंकित पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने बताया कि इस क्रम में समस्त कोतवाल व थानाध्यक्ष समेत पुलिस कर्मियों को उपहार भेंट किया गया। इसी के साथ कम्बल का भी वितरण कराया गया है। पांडेय ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी के कामों से जनता का भरोसा बढ़ा है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही एसएसपी को भी सम्मानित किए जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जरुरतमंदों की सेवा का क्रम अनवरत जारी है।
ये भी पढ़ें -अयोध्या: वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने सबका मनमोहा
