भाजपा सरकार का अंत करके ही रुकेगा राहुल गांधी के अश्वमेध का घोड़ा :नकुल दुबे
कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ
बाराबंकी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अवध जोन के अध्यक्ष नकुल दुबे ने शनिवार को यहां कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा 2024 में देश से भाजपा की जनविरोधी सरकार का अन्त करके ही रूकेगा। 17 सितम्बर 2019 से चालू भारत जोड़ो यात्रा के महायज्ञ का समापन तब तक नहीं होगा जब तक किसान, नौजवान, आवाम विरोधी भाजपा की सरकार से देश की आवाम को मुक्ति नही दिला देंगे।
विकास खण्ड मसौली की न्याय पंचायत उधौली में प्रसिद्ध ज्वालामुखी देवी के दर्शन के पश्चात् हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए चौपाल में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कहा कि भाजपा की जन विरोधी सरकार का अंत निकट है। आम जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है। चौपाल के बाद वे मध्य जोन अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष तनुज पुनिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन वाह ने सैकड़ों कांग्रेस जनों के साथ लगभग 15 किमी. चलकर ज्वालामुखी देवी परिसर, भनवापुर, लालापुर, केसरीपुर, अम्बौर, जवाहरपुर, गुलरिहा में घर-घर दस्तक देकर राहुल का पत्र तथा भाजपा सरकार के खिलाफ आरोप पत्र का वितरण किया। जनता से कांग्रेस पार्टी पार्टी का साथ तथा जनविरोधी भाजपा सरकार के अन्त का अनुरोध किया।
नकुल दुबे ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, भारत जोड़ो यात्रा का ही हिस्सा हैं, यह अभियान 26 जनवरी 2023 से शुरू होकर 26 मार्च तक चलना हैं जिसमें कांग्रेसजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में प्रत्येक बूथ गांव मजरों में पहुंचकर राहुल गांधी का संदेश तथा भाजपा सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जनता की अदालत में रखेंगे और इसी दौरान चौपाल आयोजित कर जनता को बतायेंगे कि भाजपा द्वारा धर्म के नाम पर लोगों में वैमनस्यता पैदाकर देश की अर्थव्यवस्था चौपट की जा रही हैं। नफरत का माहौल पैदा किया जा रहा हैं, उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया जा रहा हैं, गरीब, किसान, नौजवान, मध्यमवर्ग को कोई सहूलियत नही दी जा रही हैं। इस अभियान के माध्यम से कांग्रेसजन जहां आवाम से सीधे सम्पर्क करेंगे वही भाजपा की हकीकत से कांग्रेसजन उन्हें अवगत कराकर 2024 के लिये कांग्रेस का माहौल बनायेंगे।
उधौली के ग्राम गुलरिहा में आयोजित चौपाल को मुख्य रूप से तनुज पुनिया, मो. मोहसिन, अमरनाथ मिश्रा, सरजू शर्मा, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, ज्ञानेश शुक्ला, शिवशंकर शुक्ला, गौरी यादव, इरफान कुरैशी, प्रेम नरायण मिश्रा, रंजीत मिश्रा, प्रेम नरायण शुक्ला, शबनम वारिस, अकील अंसारी, के.सी.श्रीवास्तव, महेन्द्रपाल वर्मा आदि कांग्रसेजनो ने सम्बोधित किया तथा मुख्य रूप से राजधानी लखनऊ से प्रदेश अध्यक्ष के साथ आये नरायण पति त्रिपाठी, मो. इरशाद, सलीम खां, शुभम श्रीवास्तव, रवीन्द्र रावत सहित अखिलेश वर्मा, अजीत वर्मा, देवेन्द्र सिंह मोनू, आरिफ करपिया, मीरा गौतम, श्रीकांत मिश्रा, नीलम भारती, नीतू भारती, प्रियापाल, रोली भारती, सीमा भारती सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एवं कांग्रेसजन मौजूद थें।
ये भी पढ़ें -सांसद खेल महाकुंभ का डिप्टी सीएम ने किया समापन, बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त हो रहा भारत
