अयोध्या: दो दिवसीय सांसद खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खिलाड़ियों को विधायक ने किया पुरस्कृत

मवई/ अयोध्या, अमृत विचार। विकासखंड मवई अंतर्गत मां गुरु देवी इंटर कॉलेज उमापुर में दो दिवसीय सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बाबा बाजार मंडल एवं मवई मंडल की टीमों ने प्रतिभाग किया। 

बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को रुदौली विधायक विधायक रामचंद्र यादव व भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने पुरस्कार प्रदान किया। कबड्डी में भगत सिंह हिंद गांव की टीम ने बाजी मारी वही उपविजेता की टीम मां गुरु देवी इंटर कॉलेज बालक वर्ग में रही। खो-खो प्रतियोगिता में बालिका वर्ग से कंपोजिट विद्यालय चंद्रामऊ बैरम एवं उपविजेता में मां गुरु देवी इंटर कॉलेज बालक वर्ग में रही। बालिका वर्ग में चंद्रामऊ बैरम  प्रथम एवं उपविजेता राम सेवक इंटर कॉलेज बालक वर्ग में रहे। वॉलीबॉल में सैमसी सुपर किंग ने प्रथम स्थान हासिल किया। उपविजेता स्पोर्टिंग क्लब बाबा बाजार रही। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से लाला राम कुमार इंटर कॉलेज पटरंगा मंडी के अंशुमान मिश्रा ने बाजी मारी। 

वहीं द्वितीय स्थान पर सुजीत यादव, तृतीय पर विजय यादव रहे। 200 मीटर में बालिका वर्ग से शालिनी प्रथम, द्वितीय अंतिमा तृतीय संजिला रहीं। धर्मेंद्र सिंह,  संतोष मिश्रा, प्रबंधक जे पी मिश्रा, प्रधानाचार्य विश्वनाथ त्रिपाठी, भास्कर दास, उमाशंकर जायसवाल, बाबा सच्चिदानंद दास, रघुनंदन चौरसिया आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - एमएलसी चुनाव: गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक खण्ड के लिए 30 को पड़ेंगे वोट

संबंधित समाचार