मैं तुम्हें एक साल तक मायके नहीं आने दूंगा… दुल्हन से दूल्हे ने कहा, फिर उसके बाद जो हुआ वो जानकर हो जाएंगे हैरान
चित्रकूट में दूल्हे की हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी से इंकार किया।
चित्रकूट में दूल्हे की हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद कानपुर से अई बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
चित्रकूट, अमृत विचार। शादी के माहौल में रंग में भंग तब पड़ गया, जब कन्या ने विवाह से इंकार कर दिया। कानपुर से आई बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को कानपुर के बर्रा मुहल्ले से शिवरामपुर बारात आई थी। यहां के एक मैरिज हाल में कल्ला निवासी कन्या का शादी समारोह हो रहा था। बताया जाता है कि इस दौरान अचानक कन्या ने शादी से इंकार कर दिया। इससे हड़कंप मच गया।
बाद में पता चला कि दूल्हा बना युवक बार बार कन्या के कमरे में जाकर उससे यह कह रहा था कि वह उसे एक साल तक मायके नहीं आने देगा। पढ़ाई भी कानपुर से ही पूरी करनी होगी। बताया तो यहां तक जाता है कि अपने बेटे की हरकत देखकर पिता ने उसे डांटा और थप्पड़ रसीद कर दिया। बारातियों और घरातियों के बीच अपनी बेइज्जती बर्दाश्त न कर पाए युवक ने भी आव देखा न ताव पिता को भी थप्पड़ जड़ दिया।
इस पर कन्या ने शादी न करने का ऐलान कर सबको स्तब्ध कर दिया। हंगामा बढ़ा तो पुलिस पहुंच गई। चौकी प्रभारी रजोल नागर ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया पर बात नहीं बनी। यहां तक कि मारपीट की नौबत आ गई, जिस पर दोनों पक्षों को चौकी भी लाया गया था। दोनों पक्ष खर्चा लौटाने की बात पर सहमत हो गए और बिना शादी वर पक्ष वापस भी लौट गया।
