Banda Murder : किसान की गला घोंटकर हत्या, पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Banda Murder बांदा में किसान की गला घोंटकर हत्या।

Banda Murder बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में किसान की गला घोंटकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

बांदा, अमृत विचार। Banda Murder किसान की गला घोंटकर हत्या के बाद शव को घर से तकरीबन सौ मीटर दूर पेड़ के नीचे फेंक दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। सूचना पाकर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गये। मृतक की मां की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोटने से मौत की पुष्टि हुई है। 

पैलानी थाना क्षेत्र के मरझा गांव निवासी कल्लू सिंह (50) पुत्र रंजीत सिंह का शव शुक्रवार की रात घर से करीब सौ मीटर दूर पेड़ के नीचे पड़ा पाया गया। मौत की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जीवित होने की आशंका पर उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया। जहां डाक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के छोटे भाई नरेद्र सिंह का कहना है कि कल्लू सिंह घर में था। दो लोग बलराम और प्रेमचंद पाल घर से लिवा ले गए। उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक के भाई का कहना है कि तीन माह पहले कल्लू सिंह की बेटियों के साथ बलराम के पुत्र और प्रेमचंद्र के भाई ने अभद्रता की थी। पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई।

बाद में न्यायालय के आदेश पर आरोपियो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अरोपी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर उसकी हत्या कर दी गई। थानाघ्यक्ष कुलदीप कुमार तिवारी का कहना है कि मृतक की मां अनुसुइया की तहरीर पर चार लोगों के खिलफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

संबंधित समाचार