देशभर में कोरोना के 5.98 लाख से अधिक नमूनों की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश भर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए 5,98,778 नमूनों की जांच की गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से शनिवार जारी आंकड़ों के मुताबिक 07 अगस्त को देशभर में 5,98,778 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब …

नई दिल्ली। देश भर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए 5,98,778 नमूनों की जांच की गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से शनिवार जारी आंकड़ों के मुताबिक 07 अगस्त को देशभर में 5,98,778 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या 2,33,87,171 हो गयी है।

इस बीच देश में कोरोना परीक्षण लैब की संख्या बढ़कर 1,396 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 61,537 नये मामले सामने आने से अब तक संक्रमण के शिकार हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 20,88,611 हो गया है हालांकि सात अगस्त को 48,900 संक्रमितों के रोगमुक्त होने और 933 मरीजों की माैत से संक्रमण के सक्रिय मामलों में 11,704 की तेजी आयी है। देश भर में इस समय संक्रमण के 6,19,088 सक्रिय मामले हैं।

संबंधित समाचार