बरेली: मंडलायुक्त ने खंड स्नातक चुनाव को लेकर अफसरों के साथ की बैठक
बरेली, अमृत विचार। मंडलायुक्त संयुक्ता समद्दार ने शनिवार को कार्यालय में खंड स्नातक चुनाव को लेकर जूम एप के जरिए बैठक की, जिसमें निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले नौ जिलों के डीएम और सहायक निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि मतदान के लिए सभी मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाए। सभी मतदेय स्थलों पर माइक्रो आब्जर्बर भी लगाए जाएं। बारिश की संभावना को भी ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की जाएं। निर्वाचन सामग्री में किसी तरह की कमी नहीं रहने पाए। इसे भी हर अफसर सुनिश्चित करे।
ये भी पढ़ें- बरेली: रंगोली, कविता के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
मतगणना स्थल पर मोबाइल प्रतिबंधित
मतगणना स्थल पर कोई कर्मचारी मोबाइल का प्रयोग नहीं करेगा। कर्मचारी का कर्तव्य है कि वह मतगणना की गोपनीयता को बनाए रखे। यह बात शनिवार को संजय कम्युनिटी हाल में मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडलायुक्त संयुक्ता समद्दार ने कही। उन्होंने सभी कर्मचारियों को पहचान पत्र लाने के भी निर्देश दिए। मीडिया सेंटर में उचित व्यवस्था रखने के निर्देश एडीएम वित्त को दिए। मतगणना दो फरवरी को राज्य भंडार निगम प्रथम के हाल संख्या 13 में कराई जाएगी। मतगणना में लगे सभी कर्मचारी सुबह 7 बजे मतगणना स्थल पर पहुंच जाएं।
ये भी पढ़ें- बरेली: विद्यार्थी तनाव को खुद पर हावी न होने दें, मन लगाकर करें तैयारी
