संभल: लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बबराला, अमृत विचार। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव में रुपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी के बाद दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। पथराव व फायरिंग भी हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरीदपुर गांव में शुक्रवार रात जसवीर व सत्यपाल पक्ष के लोगों के बीच रुपयों  के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई थी।

इस दौरान गाली गलौच व हाथापाई होने लगी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों ने ही एक-दूसरे पर पथराव किया। इसके बाद हथियार निकल आए और फायरिंग की। किसी ने झगड़े की सूचना गुन्नौर कोतवाली में दी तो पुलिस  मौके पर आ गई। पुलिस को देख झगड़ा कर रहे लोग भाग गए। पुलिस ने मौके से एक पक्ष के जसवीर, दूसरे पक्ष के सत्यपाल को गिरफ्तार कर लिया। झगड़े को लेकर 8-10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- संभल : छुट्टा पशु से बचाने में खंभे से टकराई कार, चालक की मौत

संबंधित समाचार