IND vs NZ T20: सीएम योगी जाएंगे इकाना स्टेडियम, आज शाम होगा महामुकाबला
लखनऊ, अमृत विचार। इकाना स्टेडियम में आज रविवार शाम को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच का महामुकाबला होगा। इस मैच का आनंद लेने के लिए दूर-दूर से दर्शक राजधानी पहुंचे हैं। इस मैच के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार शाम 6 बजे सीएम योगी अपने सरकारी आवास कालिदास मार्ग से इकाना स्टेडियम के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात का डायवर्जन (छोटे वाहन/बस) तीन बजे से रात 8 बजे तक और 10 बजे से मैच समाप्त होने तक रहेगा। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर ने दी है।
ये भी पढ़ें - IND vs NZ T20: इकाना स्टेडियम में हाईवोल्टेज मुकाबला आज, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर
