SP MLA Irfan Solanki उनके मददगारों की 45 करोड़ की संपत्ति चिन्हित, Kanpur Nagar Nigam और KDA ने पुलिस को सौंपी सूची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके मददगारों की 45 करोड़ की संपत्ति चिन्हित।

सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके मददगारों की 45 करोड़ की संपत्ति चिन्हित की गई। कानपुर नगर निगम और केडीए ने पुलिस को सूची सौंपी।

कानपुर, अमृत विचार। सीसामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके मददगारों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। नगर निगम और केडीए ने इरफान सोलंकी और उनके करीबियों की करीब 45 करोड़ की संपत्तियों की सूची पुलिस को सौंप दी है। इस तरह लगभग 150 करोड़ की संपत्ति पुलिस चिह्नित कर चुकी है। पुलिस इन्हें जब्त करने की तैयारी कर रही है। वहीं, शनिवार को जेसीपी ने विधायक और उनके सहयोगियों पर दर्ज छह अन्य मामलों की समीक्षा की। विवेचकों को 10 फरवरी तक सभी मुकदमों में चार्जशीट दाखिल करने के आदेश दिए।

गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस विधायक इरफान सोलंकी उनके भाई रिजवान, सपा नेत्री नूरी शौकत के पिता शौकत अली, हिस्ट्रीशीटर इजराइल आटे वाला, मोहम्मद शरीफ उनके सहयोगियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी में है। पुलिस ने अब तक 105 करोड़ की संपत्ति चिन्हित की थी। जिसमें जाजमऊ स्थित हमराज कंस्ट्रक्शन की प्रापर्टी भी शामिल थी, लेकिन हाल ही में नगर निगम और केडीए ने भी विधायक और उनके सहयोगियों की संपत्तियों का विवरण सौंप दिया गया है। जिसके चलते अब वह संपत्ति 150 करोड़ से अधिक की हो गई है।

इसमें ज्यादातर संपत्ति लोकल स्तर पर पता चली है। जो विधायक और उनके सहयोगियों द्वारा अपने रिश्तेदार, परिचित व परिवार से सदस्यों के नाम पर ली गई है। पुलिस की टीमें एक-एक बिंदुओं पर बड़ी ही गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। संयुक्त पुलिस आयुक्त के अनुसार इरफान की कानपुर, दिल्ली, नोएडा, जयपुर, राजस्थान, मुंबई में अवैध संपत्तियां हैं। जिनके चिह्निकरण की कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने इन लोगो की अवैध संपत्तियों के जब्तीकरण करने की कार्रवाई की बात कही थी। उनका कहना है कि जल्द इस पर भी कार्रवाई शुरु होने जा रही है।

 

संबंधित समाचार