अयोध्या: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटता मिला युवक का शव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार, अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूराबाजार अंतर्गत ग्राम राजेपुर में गांव के बाहर रविवार सुबह एक बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला है। युवक के पिता रामदीन यादव ने बताया कि उनका पुत्र सुजीत यादव सुबह लगभग 8:30 बजे घर से निकला था। एक घंटे बाद गांव वालों ने बताया कि उनके पुत्र का शव आम के पेड़ से लटक रहा है। 

उन्होंने बताया कि कि सुजीत शांत स्वभाव का था तथा सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था, घर में कोई विवाद भी नहीं था। अचानक एकाएक क्या हो गया कुछ समझ नहीं पा रहा हूं। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पूरा बाजार राम प्रकाश मिश्र दल बल के साथ मौके पर पहुंचे गए। 

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा युवक के जीवित होने की बात पर तत्काल मंडलीय चिकित्सालय दर्शन नगर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने सुजीत को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का सही पता चल सकेगा फिर भी सभी पहलुओं पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: स्वामी प्रसाद मौर्या के समर्थन में आई OBC महासभा, जलाईं रामचरितमानस की प्रतियां, Video Viral

संबंधित समाचार