भाजपा प्रत्याशी की जीत से बढ़ेगा विकास : करनवीर
खंड स्नातक चुनाव को लेकर विधान सभा प्रभारी ने की बैठक
अमृत विचार, बहराइच। स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए रविवार को विधान सभा प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी को जीत दिलाने की बात कही।
जिले के मटेरा विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में रविवार को भाजपा नेता और विस प्रभारी करन वीर सिंह ने बैठक की। उन्होंने राम गांव, नेवादा, धर्मानपुर, टेडिया, संकल्पा माफी गांव में चौपाल लगाकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन मे मतदान करने की बात कही। इसके बाद भाजपा नेता ने रिसिया मोड़ और पड़री तारा गांव में सभा लगाई।
फैजाबाद खंड स्नातक चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की बात कही। इस दौरान राघवेंद्र सिंह, अमित त्रिवेदी, सुदीप, राकेश, दीपक सिंह, ग्राम प्रधान राजन सिंह, दिवाकर यादव, चंद्र प्रकाश, विजय यादव, आजाद सिंह और चंद्रशेखर मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : स्वामी प्रसाद को श्रीरामचरितमानस के अपमान का सपा ने दिया पुरस्कार, BJP प्रवक्ता ने कहा- ये है अखिलेश का हिंदू विरोधी चेहरा
