भूलकर भी न Plan करें इस डेट में आगरा की Trip, नहीं देख पाएंगे ये फेमस Monuments   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। अगर आप घूमने के शौक़ीन हैं और फरवरी में आगरा जाने का ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। आगरा में फरवरी में जी-20 की बैठक प्रस्तावित है। इस दौरान मेहमान ताजमहल, आगरा किला और एत्मादउद्दौला स्मारक देखने जाएंगे। 12 फरवरी को होने वाले भ्रमण के लिए तीनों स्मारक आम पर्यटकों के लिए चार घंटे बंद रहेंगे। 

मिली जानकारी के अनुसार बैठक में हिस्सा लेने के लिए जी-20 देशों के प्रतिनिधि 10 फरवरी की रात तक आगरा आ जाएंगे। 11 फरवरी को महिला सशक्तिकरण को लेकर होने वाले एक सम्मेलन में जी-20 प्रतिनिधिमंडल शिरकत करेगा। जिला प्रशासन की तरफ से दी गयी जानकारी के मुताबिक 12 फरवरी को जी-20 देशों के मेहमान ताजमहल, किला और बेबी ताज देखेंगे। इस दौरान तीन से चार घंटे तक तीनों स्मारक आम पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे। अभी स्मारकों में दौरे का समय तय नहीं हुआ है। मेहमानों के भ्रमण कार्यक्रम के मुताबिक बंदी का समय तय किया जाएगा। सैलानियों को इसकी सूचना एक दिन पहले दे दी जाएगी, ताकि पर्यटकों को परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें -वाराणसी में जनसंख्या को लेकर प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान- नहीं बना कानून तो खतरे में होगा राम मंदिर

संबंधित समाचार