बरेली: सुनो आपके रुपए नीचे गिर गए हैं...टप्पेबाज ने शख्स को लगाया चूना, कार से लाखों का सामान ले उड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को रुपये गिरने का झांसा देकर कार में रखे गए लाखों के सामान पर टप्पेबाज ने हाथ साफ कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। वृंदावन अपार्टमेंट निवासी राहुल शंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह हालही में स्टेशन रोड स्थित वोडाफोन ऑफिस के पास कार में बैठा था।

इसी बीच वहां पर एक टप्पेबाज पहुंचा, और कहा कि उनका पैसा नीचे गिरा हुआ है। वह कार से नीचे उतर कर रुपये उठाकर कार में आए तो कार में रखा गया बैग गायब था। बैग में लैपटॉप, मोबाइल फोन समेत हजारों की नकदी थी। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली: एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 36 मतदान केंद्रों पर 24 हजार से ज्यादा वोटर करेंगे मतदान

संबंधित समाचार