संभल : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया
युवती ने युवक पर लगाया दो साल से शारीरिक शोषण करने का आरोप, एएसपी को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार
संभल, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि युवक ने दो साल से शारीरिक शोषण करने के बीच दूसरे लोगों से संबंध बनाने का दबाव डाला। शादी से इंकार करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती ने अपर पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।
शहर के एक मोहल्ले की निवासी युवती ने अपर पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में कहा कि उसके दूसरे मोहल्ले के युवक से संबंध हो गए। आरोप है कि युवक-युवती को कई जगह घुमाने भी ले गया। खुद को कुंवारा बताकर शादी करने का झांसा देकर करीब दो साल से शारीरिक शोषण कर रहा है। उसने खुद दुष्कर्म करने के अलावा दूसरे लोगों के साथ भी संबंध बनाने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा।
27 जनवरी को युवती ने शादी करने के लिए कहा तो इंकार कर दिया। किसी से कहने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। युवती का कहना है कि युवक कुंवारा नहीं है, बल्कि शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। पीड़िता ने अपर पुलिस अधीक्षक से एफआईआर दर्ज कराकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरु दी है।
ये भी पढ़ें : संभल: लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार
