Share Market : शुरुआती कारोबार सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े, रुपया 10 पैसे टूटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। शेयर बाजार सोमवार को दो कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद मजबूती के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 98.89 अंक की बढ़त के साथ 59,429.79 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 46.35 अंक के लाभ के साथ 17,650.70 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक, मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा लाभ में थे। वहीं पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, टाइटन, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे।

रुपया 10 पैसे टूटकर 81.69 प्रति डॉलर पर 
मुंबई, 30 जनवरी (भाषा) विदेशी कोषों की निकासी से सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे टूटकर 81.69 प्रति डॉलर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.69 प्रति डॉल पर कमजोर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 81.59 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.92 पर आ गया। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.17 प्रतिशत के नुकसान से 86.51 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

ये भी पढ़ें : अडाणी की 'लूट' पर हिंडनबर्ग ने कहा- धोखाधड़ी को राष्ट्रवाद से ढंका नहीं जा सकता 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा