शाहजहांपुर: दूध के पैसे मांगने पर झोंका फायर, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। थाना कोतवाली क्षेत्र में दूध के पैसे मांगने पर उसकी भैंसों को रोड से नहीं निकलने दिया गया। विरोध करने पर दूधिया पर फायर झोंक दिया। फिलहाल, दूधिया बाल बाल बच गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 406, 504, 506 आदि में मुकदमा पंजीकृत कर लिया …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। थाना कोतवाली क्षेत्र में दूध के पैसे मांगने पर उसकी भैंसों को रोड से नहीं निकलने दिया गया। विरोध करने पर दूधिया पर फायर झोंक दिया। फिलहाल, दूधिया बाल बाल बच गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 406, 504, 506 आदि में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

थाना चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला हयातपुरा निवासी अजय यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दूध बेचने का काम करता है। उसका दूध 1500 रूपये प्रतिमाह के हिसाब से मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी रामू तिवारी व श्यामू तिवारी के घर जाता था। उक्त लोगों ने उसे तीन महीने का दूध का पैसा नहीं दिया था। जिस कारण उसने उक्त लोगों के घर दूध देना बंद कर दिया और अपने दूध के रुपए मांगे। पैसों का तकादा करने पर उक्त लोगों ने शराब पीकर उसे गालियां दीं और धमकी दी कि रुपए मांगे तो उसे जान से मार देंगे।

इसके बाद पांच अगस्त की दोपहर वह अपनी भैंसों को नदी से लेकर घर आ रहा था। इसी बीच रामू व श्यामू नाजायज असलाह लेकर आये और उसे रोक लिया और कहा कि तुम्हारी भैंसों को इधर से नहीं निकलने देंगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने गाली गलौज के साथ उस पर फायर झोंक दिया। जिससे वह बाल-बाल बच गया। इसी बीच फायरिंग करते हुए आरोपियों की किसी ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। फिलहाल, पुलिस ने तहरीर के आधार पर रामू और श्यामू पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है तथा आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

“फायर करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। आरोपी के खिलाफ गम्भीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके आरोपी की तलाश की जा रही है।” -प्रवेश सिंह चौधरी, कोतवाल, चौक कोतवाली

संबंधित समाचार