अयोध्या: डीएम ने किया कुष्ठ जागरुकता अभियान का शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत सोमवार को कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस पर जिलाधिकारी नितीश कुमार ने अभियान का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने 2030 तक कुष्ठ रोग को पूर्ण रूप से समाप्त किए जाने के भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के लक्ष्य को हासिल किए जाने के लिए जोर दिया। 

उन्होंने कहा कि जागरूकता एवं ज्ञान के अभाव के कारण समाज में कुष्ठ रोग के प्रति कलंक एवं भेदभाव के चलते इसके फैलाव व उपचार के प्रति गलतफहमी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार सघन कुष्ठ रोगी खोज एवं निगरानी अभियान एक माह के लिए चलाया जाना है, जिसके अन्तर्गत घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों को खोजा जायेगा। 

इस मौके पर सभी ने कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए शपथ भी ली। अभियान के शुभारंभ अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय राजा समेत अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कुष्ठ अधिकारी सहित अन्य अधिकारी और विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-CM Yogi से मिले क्रिकेटर सूर्यकुमार, मुख्यमंत्री ने Twitter पर फोटो शेयर कर कुछ इस अंदाज में दी जानकारी

संबंधित समाचार