Philips में फिर 6000 लोगों की छंटनी, पहले भी 4 हजार कर्मचारियों को दिखाया था बाहर रास्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

द हेग। नीदरलैंड की उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और चिकित्सा उपकरण कंपनी फिलिप्स ने अगले दो साल के दौरान वैश्विक स्तर पर 6,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की घोषणा की है। कंपनी को 2022 में 1.6 अरब यूरो का शुद्ध घाटा हुआ है जबकि 2021 में कंपनी ने 3.3 अरब यूरो का शुद्ध लाभ कमाया था।

इससे पहले अक्टूबर में कंपनी ने अपने कर्मचारियों की संख्या में 4,000 की कमी करने की घोषणा की थी। यह कटौती इसके अतिरिक्त है। एम्टर्डम मुख्यालय वाली कंपनी चीन में कोविड की वजह से वैश्विक स्तर पर झटकों को झेल रही है।

 इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध ने भी कंपनी को प्रभावित किया है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रॉय जैकब्स ने कहा कि 2022 का साल फिलिप्स और हमारे हितधारकों के लिए काफी मुश्किल था। ‘‘हम अपने क्रियान्वयन और प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए कदम उठा रहे हैं।’

ये भी पढ़ें:- पेशावर की मस्जिद में हुआ आत्मघाती हमला, 28 लोगों की मौत व 143 लोग घायल

संबंधित समाचार