अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय में भारत थीम पर हुई क्विज, निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता

अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय में भारत थीम पर हुई क्विज, निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता

अयोध्या, अमृत विचार। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में भारत के जी-20 की अध्यक्षता को लेकर क्विज, निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रौढ़ व सतत शिक्षा विभाग में जी-20 में भारत थीम पर क्विज प्रतियोगिता में प्रथम सुप्रिया सिंह बीटेक रही। द्वितीय पंकज यादव रहे। 

वहीं शुभम द्विवेदी तृतीय रहे। हिन्दी व अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता में गौरव सिंह, दिव्यांश कृष्ण प्रथम स्थान पर रहे। द्वितीय पंकज यादव व सुप्रिया सिंह बीटेक रही। तृतीय स्थान पर क्षमा मिश्रा बीटेक व देवेन्द्र प्रताप सिंह बीए रहे। दूसरी ओर पोस्टर प्रतियोगिता में साक्षी अग्रहरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

द्वितीय अमन चौरसिया व तृतीय अभिषेक दुबे रहे।इस दौरान अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक, जी-20 समिति समन्वयक प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, प्रो. अनूप कुमार, डॉ. नीलम यादव, डॉ. शिवि श्रीवास्तव, श्रेया श्रीवास्तव, वन्दिता पटेल मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- 2024 में दिखाएंगे लोकतंत्र की ताकत