हरदोई: अधिकार सेना ने उठाई अडानी के कृत्यों में जांच की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हरदोई। अडानी मामले में हिडेन बर्ग रिसर्च में लगाए गए आरोपों की जांच करते हुए अधिकार सेना ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा। कलेक्ट्रेट में अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा। 

ज्ञापन में कहा गया कि हिडेन वर्ग रिसर्च में यह दावा किया गया है कि अडानी गु्रप दशकों से स्टाक हेराफेरी, टैक्स धनराशि की चोरी, धनशोधन तथा भ्रष्टाचार कर रहा है। ऐसे में राष्ट्रपति को उक्त आरोप की जांच कराकर दोषी अडानी समूह के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। जिलाध्यक्ष विमलेश शर्मा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने वित्त मंत्री ईडी सहित तमाम संस्थाओं को एक प्रत्यावेदन भेजकर अविलेब उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की हैं। ज्ञापन देने वालों में अनीस खां, अमित शर्मा, नरेंद्र सिंह, अरमान खां, महेश्वर प्रसाद रावत तथा राजेंद्र सहित अधिकार सेना के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -स्वामी प्रसाद के बाद सपा विधायक आरके वर्मा ने रामचरित मानस पर उठाया सवाल, Tweet कर बताया संविधान विरोधी 

संबंधित समाचार