राष्ट्रपति चुनाव तक अमेरिका अफगानिस्तान से सैनिकों को वापस बुला लेगा: तालिबान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेरुत। तालिबान को भरोसा है कि अमेरिका नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव से पहले अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को वापस बुला लेगा। तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने एक साक्षात्कार में यह बात कही। उन्होंने कहा कि हम इस कदम का स्वागत करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस सप्ताह की शुरुआत में …

बेरुत। तालिबान को भरोसा है कि अमेरिका नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव से पहले अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को वापस बुला लेगा। तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने एक साक्षात्कार में यह बात कही। उन्होंने कहा कि हम इस कदम का स्वागत करेंगे।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि अमेरिका नवंबर तक अफगानिस्तान में अपने करीब 4000 सैनिकों को कम करेगा। शाहीन ने कहा, “हां, वे कर सकते हैं। यदि वे चुनाव तक सैनिकों को वापस बुलाते हैं तो मेरा मानना है कि यह उनके लिए अच्छा है।

क्योंकि अफगानिस्तान मुद्दे का सैन्य समाधान नहीं हो सकता है। हम अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण और देश के पुनर्वास के संदर्भ में उनकी भागीदारी का स्वागत करेंगे। हम उनकी नागरिक भूमिका का स्वागत करते हैं, लेकिन उन्हें जल्द से जल्द अपनी सैन्य भूमिका समाप्त करनी चाहिए। यदि वे चुनाव से पहले ऐसा करते हैं तो हम इसकी सराहना और स्वागत करेंगे।”

संबंधित समाचार