आतंकवाद पर भारत के रूख को समझ रही है दुनिया : राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने आज कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रूख अपनाया है और उसकी आवाज को हर मंच पर गंभीरता से सुना जा रहा है। राष्ट्रपति ने मंगलवार को यहां बजट सत्र के पहले दिन संसद के केन्द्रीय कक्ष में दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि देश ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रूख अपनाया है और दुनिया भी अब उसके इस रूख का समर्थन कर रही है।

ये भी पढ़ें - देश में पहली बार महिलाओं की संख्या पुरूषों से ऊपर: मुर्मू 

उन्होंने कहा , “ भारत ने आतंकवाद को लेकर जो कड़ा रुख अपनाया है उसको भी आज दुनिया समझ रही है। इसलिए आतंकवाद के विरुद्ध भारत की आवाज़ को हर मंच पर गंभीरता से सुना जा रहा है। पिछले वर्ष अक्टूबर में भारत में पहली बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद काउंटर-टेररिज्म कमेटी की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें भी भारत ने आतंकवाद के विरुद्ध अपनी भूमिका को स्पष्ट किया।

साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी चिंताओं को भी मेरी सरकार गंभीरता से पूरे विश्व के सामने रख रही है।” स्थायी शांति के लिए आतंकवाद के खात्मे को जरूरी बताते हुए उन्होंने कहा , “ मेरी सरकार का साफ मानना है कि स्थाई शांति तभी संभव है, जब हम राजनीतिक और रणनीतिक रूप से सशक्त होंगे। इसलिए अपनी सैन्य शक्ति के आधुनिकीकरण पर हम निरंतर बल दे रहे हैं।”

ये भी पढ़ें - केंद्र का बेनामी कानून पर पुनर्विचार याचिका पर खुली अदालत में सुनवाई करने का अनुरोध 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Ranji Semi-Finals: इकाना में रोमांचक रहा मुकाबला, राहुल और पडिक्कल के शतक से कर्नाटक के दो विकेट पर 355 रन
औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर बनेंगे रोजगार के बड़े इंजन, युवाओं के लिए खुलेंगे नए करियर विकल्प
भारत आयेगें फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, द्विपक्षीय शिखर वार्ता में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर रहेगा जोर 
बजट में श्री अयोध्या जी तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद को 150 करोड़ प्रस्तावित, जिले के आठ धार्मिक स्थलों का होगा जीर्णोद्धार
फिरोजाबाद को मिलेगी नई वैश्विक पहचान: उत्तर भारत का पहला आधुनिक आर्य गुरुकुल म्यूजियम 80 प्रतिशत तैयार