Kanpur Weather Today : कभी बदली तो कभी धूप बार-बार बदल रहा मौसम, अभी और बढ़ेगी ठंड
Kanpur Weather Today कानपुर में तेज हवा चलने से ठंड बढ़ी।
Kanpur Weather Today कानपुर में कभी बादल तो कभी धूप निकलने से बार-बार मौसम बदल रहा है। तेज हवाएं चलने से ठंड भी बढ़ी है।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Weather Today मंगलवार को मौसम ने खूब रंग दिखा रहा। कभी सुहावना हुआ तो कभी बादल इस कदर छाए कि मानों बारिश होने वाली हो। जनवरी में 23 दिनों तक पारा दस से कम रहा है।
जनवरी के अंतिम सप्ताह मौसम के कई रंग दिखेंगे। मौसम विभाग इसको लेकर पहले ही संकेत दे चुका है। मंगलवार को भी मौसम कुछ इसी तरह रहा। बदली के साथ सुबह की शुरुआत हुई। करीब दस बजे तक धूप नहीं निकली। दस बजे के बाद धूप निकली तो पारा बढ़ने लगा। जो तापमान 10 के करीब था, वह दोपहर में 20 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। दोपहर करीब दो बजे के बाद फिर अचानक बदली छा गई। उसके बाद मौसम बारिश जैसा होने लगा। तेज हवा चलने से ठंड में भी इजाफा हुआ। मौसम विभाग ने जनवरी के आखिरी सप्ताह मौसम में इसी तरह के बदलाव की संभावना जताई है। हवा और बूंदाबांदी की वजह से ठंड में इजाफा हो सकता है।
