Kanpur Wall Collapse : जर्जर दीवार गिरने से मलबे में दबकर नानी-नाती की मौत, हादसे का देखें LIVE VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur Wall Collapse कानपुर में दीवार गिरने से मलबे में दबकर नानी-नाती की मौत।

Kanpur Wall Collapse कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र के कजड़नपुरवा में घर की जर्जर दीवार गिरने से मलबे में दबकर नानी-नाती की मौत हो गई। घटना से परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटनास्थल पर एसीपी कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Wall Collapse लखनऊ के अलाया अपार्टमेंट की बिल्डिंग जमींदोज गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। कानपुर में भी मंगलवार शाम इसी तरह हादसा हुआ। किदवई नगर थाना क्षेत्र के कजड़नपुरवा में घर की जर्जर दीवार गिर गई। हादसे में  60 वर्षीय कृष्णा देवी व 7 वर्षीय कुनाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एसीपी बाबूपुरवा संतोष सिंह पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Wall Collapse (1)

किदवई नगर थाना क्षेत्र स्थित कंजड़न पुरवा बस्ती में कई सालों से सैकड़ों लोग निवास करते हैं। जहां उनके अपने कच्चे-पक्के घर बने हुए हैं। वही आज बरसों पुराने मकान की बाउंड्री वॉल गिरने से हड़कंप मच गया।, बाउंड्री वॉल के साथ-साथ उस बाउंड्री वॉल से लगा हुआ एक लोहे का भारी गेट भी था। जो बाउंड्री वॉल के साथ गिर गया। वही बाउंड्री के समीप नानी कृष्णा जिनकी उम्र 60 वर्ष थी और उनके साथ उनका नाती कुणाल जिसकी उम्र 7 वर्ष थी दोनों वहीं बैठे हुए थे कि तभी बाउंड्री वॉल उनके ऊपर गिर गई।

Kanpur (2)आस-पास मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत दीवाल और गेट हटाने का कार्य किया गया। वहीं पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एसीपी बाबू पुरवा सर्किल फोर्स ने भी राहत कार्य शुरू किया तो देखा कि नानी कृष्णा और नाती कुणाल की मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में पुलिस ने तुरंत दोनों को कानपुर हैलट पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पीड़ित परिवार से लगातार बातचीत कर सांत्वना दे रहे।

Kanpur Wall Collapse

 

संबंधित समाचार