Brajesh Pathak Daughter Wedding: ब्रजेश पाठक की बेटी की शादी में सीएम योगी समेत जुटी ये खास हस्तियां, नव दंपती को दी शुभकामनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की सुपुत्री वेदिका का विवाह मंगलवार को सम्पन्न हुआ। राजधानी लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित शादी समारोह में देश और प्रदेश की कई जानी-मानी हस्तियां पहुंची। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री महेन्द्र पाण्डेय यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य समेत प्रदेश सरकार के करीब सभी मंत्री वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे।

Brajesh Pathak Daughter Wedding1

इनके अलावा जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेन्ट गवर्नर मनोज सिन्हा, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वसरमा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कार धामी, भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय सहित कई गणमान्य शख्सियत भी इस मौके पर उपस्थित रहे।

Brajesh Pathak Daughter Wedding00

राजनीतिक व प्रशासनिक हस्तियों के अलावा अयोध्या के महंत धर्मदास, रामभद्राचार्य समेत तमाम साधू-संत तो पतंजलि के बालकृष्ण और प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास आदि ने विवाह समारोह की शोभा बढ़ायी। दिन में आयोजित इस विवाह समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर-वधू को ओडीओपी उत्पादों का उपहार भी दिया।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: खिड़की का ग्रिल काटकर घर में घुसे चोरों ने पार किए गहने और नकदी, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार