कानपुर: जीटी रोड पर रोडवेज बस व ट्रक में हुई टक्कर, चालक व परिचालक समेत आधा दर्जन यात्री घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। शिवराजपुर बिल्हौर क्षेत्र के थाती नेवादा गांव के सामने जीटी रोड पर देर शाम रोडवेज बस व ट्रक में आमने सामने से टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस के चालक व परिचालक समेत आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को शिवराजपुर सीएचसी भेजा। वहां से दो को कानपुर रेफर कर दिया गयाघटना के बाद जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गईं।

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया। किदवई नगर डिपो की यात्रियों से भरी रोडवेज बस मंगलवार को कानपुर से हल्द्वानी जा रही थी। रात लगभग 7:30 बजे  जीटी रोड पर थाती नेवादा गांव के सामने पहुंचते ही सामने तेज रफ्तार सिलेंडर लदे ट्रक से टक्कर हो गई।टक्कर लगने से बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। 

ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को बस से निकालकर शिवराजपुर सीएचसी में भर्ती कराया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवकरण वर्मा ने बताया कि बस चालक रविंद्र परिचालक प्रदीप कुमार सुशील कुमार दयाराम सहित आधा दर्जन सवारियों को चोटें आई है दो सवारियों की हालत नाजुक होने पर कानपुर के जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें:-टेबल टॉप, माउंट मचोई व केदारकंठा चोटी फतह करने के बाद माउंट एवरेस्ट जीतने का लक्ष्य लेकिन पैसा नहीं ...पर्वतारोही अभिनीत ने लिखा पत्र

संबंधित समाचार