जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया लश्कर मॉड्यूल का भंडाफोड, पांच गिरफ्तार
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, उसने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर उसके पांच सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि 19 जुलाई को सेना के साथ जम्मू के विशेष अभियान समूह (एसओजी) की एक टीम ने …
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, उसने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर उसके पांच सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।
जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि 19 जुलाई को सेना के साथ जम्मू के विशेष अभियान समूह (एसओजी) की एक टीम ने चंडीगढ़ के खरार के बीएससी नर्सिंग छात्र और डोडा में साजन के एक मुबाशिर फारूक बट्ट को डेढ़ लाख रुपये की भारतीय मुद्रा के साथ पकड़ा था।
उन्होंने यह पैसे एक टिफिन में छुपा कर रखे थे जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी। सिंह ने बताया कि जांच के दौरान एसओजी ने इस मामले में एलईटी मॉड्यूल के पांच और संदिग्धों के बारे में पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया। प्राथमिक जांच में सभी छह आरोपियों ने लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी संगठन से संबंध होने की बात स्वीकार ली है। इन सभी से पूछताछ की जा रही है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने की सहायता राशि की घोषणा
