बरेली: अब दिव्यांग शिक्षकों पर जांच की आंच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की जांच के बीच अब दिव्यांग शिक्षकों पर भी जांच की आंच आ चुकी है। बीते दिनों शिक्षा महानिदेशक ने दिव्यांग सर्टिफिकेट पर नौकरी करने वाले शिक्षकों का ब्यौरा मांगा था। इस पर बीएसए ने भी सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पांच ब्लॉकों को छोड़कर सभी ब्लॉक में …

बरेली,अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की जांच के बीच अब दिव्यांग शिक्षकों पर भी जांच की आंच आ चुकी है। बीते दिनों शिक्षा महानिदेशक ने दिव्यांग सर्टिफिकेट पर नौकरी करने वाले शिक्षकों का ब्यौरा मांगा था। इस पर बीएसए ने भी सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पांच ब्लॉकों को छोड़कर सभी ब्लॉक में तैनात दिव्यांग शिक्षकों के सर्टिफिकेट के साथ पूरी जानकारी देने का आदेश दिया है।

अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद बेसिक स्कूलों के सभी शिक्षकों पर जांच की आंच आ चुकी है। इनकी जांच अभी तक पूरी नहीं हुई, तब तक इसी बीच शासन से दिव्यांग शिक्षकों की भी जानकारी मांग ली है। जिले में करीब 100 दिव्यांग शिक्षक है। इसमें से क्यारा ब्लॉक में 6 शिक्षक तैनात हैं। बीएसए विनय कुमार की ओर से जारी आदेश में पांच ब्लॉकों बहेड़ी, भदपुरा, भोजीपुरा, फतेहगंज पश्चिमी और मझगवां को छोड़कर सभी से जल्द से जल्द जानकारी भेजने को कहा है।

संबंधित समाचार