शाहजहांपुर: जमीन पर कब्जे का विरोध करने आए युवक को पीटा, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल होते वीडियो को देख पुलिस ने रुकवाया निर्माण
खुटार, अमृत विचार। खुटार पूरनपुर हाईवे किनारे स्थित खाली पड़ी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से बुधवार सुबह दो लोग अपने पांच साथियों को लेकर जमीन पर नींव भरनी शुरू करवा दी। गांव बुझिया की रहने वाली विधवा जगरानी के बेटे संतोष के विरोध करने पर इन लोगों ने उसे पीट दिया। जिससे वह घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया और पकड़ कर थाने ले आई है। उधर,पुलिस ने घायल संतोष को अस्पताल में भर्ती कराया। जहा डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक को पीटने और जमीन पर कब्जा करके नींव भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्षेत्र के गांव बुझिया निवासी स्व. बृजलाल की पत्नी जगरानी ने पुलिस को बताया कि उनकी खुटार पूरनपुर हाईवे पर जमीन पड़ी हुई है। आरोप है कि बुधवार को दो लोग अपने पांच साथियों को लेकर जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचे और नींव भरने की कोशिश करने लगे। जगरानी के बेटे संतोष ने विरोध किया तो गाली गलौज की।
इसके बाद उक्त लोगों ने संतोष को पकड़ कर जान से मारने की नीयत से गर्दन दबा दी और उसे जमीन पर गिराकर लात घूसों से पिटाई शुरू कर दी। संतोष की चीख पुकार सुनकर जगरानी और परिवार के सदस्य बचाने गए तो बेहोशी की हालत में संतोष को छोड़कर उक्त लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
उधर, पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। इसके बाद घायल संतोष को अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने रेफर कर दिया है। जगरानी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है। इधर, इस मामले में सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है।
सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी---ओमप्रकाश, थानाध्यक्ष-खुटार।
यह भी पढ़ें- आसाराम को उम्रकैद: शाहजहांपुर की पीड़िता और उसके पिता ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी
