बरेली: रेल संपत्ति पर कब्जा करने वाले 165 लोगों पर कार्रवाई, गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वित्तीय वर्ष 2022-23 में अवैध वेंडरिंग करने वाले 420 लोगों को गिरफ्तार किया

बरेली, अमृत विचार। रेल संपत्ति पर (अवैध कब्जा) अधिनियम के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में माह अप्रैल से जनवरी तक इज्जतनगर मंडल में आरपीएफ ने कुल 88 मामले दर्ज किए। जिसमें चार रेल कर्मियों समेत कुल 165 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

रेल अधिनियम के तहत कुल 5,695 मामले अलग-अलग धाराओं में दर्ज हुए जिसमें कार्रवाई करते हुए 5,619 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 41.39 लाख जुर्माना वसूला गया। साथ ही चेनपुलिंग के 424 मामलों दर्ज कर 392 लोगों को पकड़कर उनसे 2. 22 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया। आरपीएफ ने कुल 7,932 ट्रेनों में एस्कॉर्ट किया है, जिससे ट्रेनों में होने वाले अपराधों में कमी आई है।

वित्तीय वर्ष 2022-23 में अब तक कुल 88 खोए या लावारिस व घर से भागे हुए बच्चों का रेस्क्यू कर उनके परिजनों व एनजीओ को सुपुर्द कर सहायता दी गयी। अब तक कुल 419 बिना दावा मामलों एवं 11 दावा मामलों की जांच पूरी की गई। अवैध वेंडरिंग करने वाले 420 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

टिकट दलालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे कुल 3.02 लाख के अवैध टिकटों को जब्त किया गया। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेल संपत्तियों एवं रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कार्रवाई नहीं कर पा रहा विभाग

संबंधित समाचार