आज प्रयागराज में लगेगा बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर का दरबार, संगम स्नान करेंगे धीरेन्द्र शास्त्री
प्रयागराज, अमृत विचार। सनातन धर्म सर्वोपरि और हिन्दू राष्ट्र जैसे मुद्दों को उठाने वाले बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री आज प्रयागराज आ रहे हैं। आज मेजा में मां शीतला कृपा महोत्सव में धीरेन्द्र शास्त्री शामिल होंगे और बागेश्वर सरकार का दरबार लगाएंगे। पंडाल में करीब डेढ़ लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
सूत्रों के अनुसार धीरेंद्र शास्त्री संगम में स्नान भी करेंगे साथ ही माघ मेले में मौजूद साधु-संतों से भी वो मुलाकात कर आशीर्वाद लेंगे। सूत्रों के मुताबिक महामंडलेश्वर सतुआ बाबा के शिविर में धीरेंद्र शास्त्री के आने को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं। कहा जा रहा है कि त्रिवेणी स्नान के बाद वह सीधे यहीं आकर रुकेंगे और साधु-संतों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा हिंदू राष्ट्र के उनके मुहिम को लेकर समर्थन भी मांगेंगे।
ये भी पढ़ें -Breaking News: यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता को ED स्पेशल कोर्ट ने भेजा जेल
