गौतमबुद्धनगर: सीएम योगी ने कोविड अस्पताल का किया शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सेक्टर 39 स्थित बिल एवं मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन तथा टाटा ट्रस्ट के सहयोग से बने कोविड अस्पताल का शुरूआत में 250 बैड के साथ शुभारंभ किया। इस अस्पताल में सामान्य मरीज से लेकर गम्भीर मरीज के उपचार की हर व्यवस्था रहेगी। कोविड अस्पताल में 3 …

गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सेक्टर 39 स्थित बिल एवं मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन तथा टाटा ट्रस्ट के सहयोग से बने कोविड अस्पताल का शुरूआत में 250 बैड के साथ शुभारंभ किया। इस अस्पताल में सामान्य मरीज से लेकर गम्भीर मरीज के उपचार की हर व्यवस्था रहेगी।

कोविड अस्पताल में 3 आईसीयू वार्ड बनाए गए हैं, जहां पर 28 बेड की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा अस्पताल में 10 वेंटिलेटर की व्यवस्था है और 2 वेंटिलेटर मोबाइल के रूप में अस्पताल में दोनों कंपनियों के सहयोग से व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

वहीं, दूसरी ओर मोबाइल डाइलेसिस मशीन की व्यवस्था भी अत्याधुनिक अस्पताल में की गई है। अस्पताल के अंतर्गत अन्य आधुनिक मशीनों की स्थापना सुनिश्चित करते हुए एक भी लैब तैयार किया गया है।

अस्पताल के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में मेरठ मंडल के सभी जनपदों के नोडल अधिकारियों और अन्य अधिकारियों के साथ कोविड-19 महामारी, कानून व्यवस्था और विकास के संबंध में चर्चा की वहीं सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।

सीएम योगी ने बैठक में कहा कि, कोविड-19 महामारी को ²ष्टिगत रखते हुए सभी प्रदेशवासियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित बनाने तथा कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों का यथा समय इलाज संभव कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के द्वारा 450 करोड़ रुपए की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए कोविड-फण्ड के माध्यम से प्रदेश के सभी जनपदों में कोविड अस्पतालों की स्थापना सुनिश्चित की गई है। जहां पर वर्तमान में 151000 बेड की व्यवस्था सरकार के पास उपलब्ध है ताकि यथा समय कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों का कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुरूप इलाज संभव कराते हुए उन्हें स्वस्थ बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में कोरोना को लेकर 2 महीने पहले पूरे प्रदेश में एक लैब स्थापित थी लेकिन अब पूरे प्रदेश में 32 कोरोना टेस्टिंग लैब की स्थापना सुनिश्चित की गई है जिसके माध्यम से वर्तमान तक 29 लाख 96 हजार व्यक्तियों का कोरोना टेस्ट करते हुए पूरे भारतवर्ष में उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है।

संबंधित समाचार