झारखंड: चाईबासा में आईईडी विस्फोट में CRPF के तीन जवान घायल, लाया गया रांची 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चाईबासा। झारखंड के चाईबासा जिले गोइलकेरा थाना क्षेत्र के मीरलगड़हा गांव के जंगलों में बृहस्पतिवार को नक्सलियों द्वारा किये गये परिष्कृत विस्फोटक उपकरण विस्फोट में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के तीन जवान हो गये। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - SC : मुंबई में 5 फरवरी को होने वाले ‘‘नफरती भाषण कार्यक्रम’’ के खिलाफ याचिका पर करेगा सुनवाई 

झारखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय आनंदराव लाठकर ने बताया केंद्रीय रिजर्व पुलिस (सीआरपीएफ) की 60वीं बटालियन के घायल तीनों जवानों को एयरलिफ्ट कर उपचार के लिये रांची लाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है। लाठकर ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ चाईबासा में तलाशी अभियान चला रहे सीआरपीएफ जवानों को लक्ष्य कर माओवादियों ने आइईडी धमाका किया, जिसमें तीन जवान घायल हो गये।

अधिकारी ने बताया कि घायल जवानों की पहचान हेड कांस्टेबल राकेश पाठक, सिपाही बीडी अनल एवं सिपाही पंकज यादव के रूप में की गयी है। लाठकर ने बताया कि क्षेत्र में तलाशी अभियान अब भी जारी है और हमलावर नक्सलियों की तलाश की जा रही है। 

ये भी पढ़ें - जोशीमठ के अति निकटवर्ती क्षेत्र में कोई जल विद्युत परियोजना नहीं : केंद्रीय मंत्री

 

संबंधित समाचार