खबर का असर: पशु चिकित्सकों की टीम ने किया ग्राम अहिरन पैरूआ का भ्रमण 

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

लीवर फैसियो लाइसिस बीमारी से पशुओं की हुई मौत

अमृत विचार, बहराइच। जिले के पैरुआ गांव में बीते एक सप्ताह में 17 मवेशियों के मौत की खबर बुधवार के अंक में अमृत विचार अखबार ने प्रमुखता से किया। खबर का संज्ञान लेकर पशु चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची। टीम ने लीवर और फैसियो लाइसिस बीमारी से पशुओं के मौत की बात कही।

WhatsApp Image 2023-02-02 at 14.18.41

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ राजेन्द्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि विकास खण्ड मिहींपुरवा के ग्राम अहिरन पैरूआ में बीमारी से मवेशियों के मरने से सम्बन्धित प्रकाशित समाचार का संज्ञान लेते हुए उप मुख्य चिकित्साधिकारी नानपारा डाॅ आर.सी. वर्मा, पशु चिकित्साधिकारी बाबागंज डाॅ प्रदीप कुमार एवं पशु चिकित्साधिकारी मिहींपुरवा डाॅ विनोद कुमार भार्गव की टीम मौके पर भेजी गयी।

डाक्टरों की टीम ने ग्राम का भ्रमण कर लगभग 100 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें अधिकांश पशुओं में लीवर फ्ल्यूक/फैसियो लाइसिस बीमारी के लक्षण पाये गये। जिसकी पुष्टि के लिए सैम्पुल संग्रह किया गया। भ्रमण के दौरान ग्राम में कोई भी पशु गम्भीर रूप से बीमार नहीं पाया गया। सीवीओ ने घर-घर जाकर और ग्राम प्रधान से मृत मवेशियों के बारे में जानकारी ली गई है। सीवीओ ने बताया कि ग्राम में किसी प्रकार की संक्रामक बीमारी नहीं है। 

उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान पशुओं में लीवर फ्ल्यूक के लक्षण पाये गये जिसके बचाव के लिए टीम द्वारा पशुपालको को दवा का वितरण किया गया। साथ ही डाक्टरों की टीम द्वारा पशुपालको को सुझाव दिया गया कि अपने पशुओं को लीवर फ्ल्यूक से बचाने के लिए दलदलीय जगहों पर चराने न ले जाय तथा स्वच्छ जल ही पिलाये।

ये भी पढ़ें:- अयोध्या: किसानों ने लड्डू बांट कर जताया बजट का अनोखा विरोध

संबंधित समाचार