मेरठ: नलकूप के हौज में मिला व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

मेरठ, अमृत विचार। मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव माखननगर के जंगल में गुरुवार को एक नलकूप के हौज में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। माखनगर के जंगल में एक नलकूप की हौज में एक व्यक्ति का किसानों ने शव पड़ा देखा। किसानों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन, सफलता नहीं मिली। 

ये भी पढ़ें- मेरठ: ठेकेदार और बेटे को बंधक बनाकर दिनदहाड़े लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस

कुछ देर बाद एक महिला ने शव की शिनाख्त अपने पति रामकिशोर (50) पुत्र लीलू निवासी हस्तिनापुर मखदुमपुर कॉलोनी वार्ड नंबर 6 के रुप में की। मृतक की पत्नी प्रेमलता के शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को आस पास शराब के पव्वे पड़े मिले। पुलिस का मानना है कि शराब के नशे में रामकिशोर हौज में गिर गया होगा।

ये भी पढ़ें- मेरठ: BJP MLC के गांव में डकैती, परिवार को हथियार के बल पर बंधक बनाकर लाखों की लूट

 

 

संबंधित समाचार