व्यापारी हत्याकांड: पत्नी ने जीजा व प्रेमी के साथ मिलकर सात लाख में दी थी हत्या की सुपारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

85 हजार रूपये बतौर पेशगी बैंक खाते में दिए गए

फतेहपुर, अमृत विचार। व्यापारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। उनकी पत्नी का जीजा व प्रेमी से अवैध संबंध का शक था। जिसको लेकर दंपती के बीच काफी दिनों से मनमुटाव था। तीनों ने मिलकर पेशेवर हत्यारों को सात लाख की सुपारी दी थी। बतौर पेशगी 85 हजार की रकम बैंक खाते में दी गई।  मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 

बिंदकी कस्बा के महाजनी गली में 29 जनवरी की रात को घर के अन्दर व्यापारी की धारदार से हत्या कर दी गई थी। पुलिस लाइन सम्मेलन कक्ष में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह घटना का खुलासा किया। बताया अभियुक्त मृतक की पत्नी पूनम गुप्ता पत्नी अमित कुमार गुप्ता निवासी कजियाना महाजनी गली, थाना बिन्दकी ने अपने प्रेमी अविनाश यादव उर्फ उमेन्द्र पुत्र राकेश निवासी ग्राम वीरनखेड़ा, थाना साढ़, जनपद कानपुर नगर व अपने जीजा रामखेलावन के साथ मिलकर मोहित पासवान पुत्र सुरेन्द्र पासवान निवासी चमनगंज, थाना औंग, जनपद फतेहपुर के माध्यम से शेरा उर्फ अंकित सिंह पुत्र वीर सिंह  निवासी ग्राम बसावनपुर, थाना औंग को सात लाख रुपये हत्या की सुपारी दी थी। 85 हजार रुपये बतौर पेशगी पंजाब नेशनल बैंक के खाते में दिये गये थे। अविनाश व मोहित ने शेरा उर्फ अंकित, व केशव गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता निवासी म0नं0 813, मोहल्ला हरदेवनगर, थाना बर्रा, जनपद कानपुर नगर, व अंशुल पासवान पुत्र रामकृपाल पासवान  निवासी दुर्गागंज, थाना औंग, जनपद फतेहपुर के साथ मिलकर अमित कुमार गुप्ता की हत्या कर दी गई। 

अन्य प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पत्नी पूनम के द्वारा स्वंय ही उक्त घटना को कारित करना बताया है, क्योंकि मृतक पति को उसकी पत्नी के उसके जीजा व उसके मित्र अविनाश यादव उर्फ उमेन्द्र के बीच अवैध सम्बन्धों को लेकर शक था। इस कारण अमित कुमार गुप्ता और उसकी पत्नी के बीच आये दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता था। जब मृतक पति गुप्ता द्वारा काफी विरोध किया जाने लगा तो पत्नी ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली और अपने प्रेमी जीजा और अविनाश यादव उर्फ उमेन्द्र के साथ मिलकर भाड़े के हत्यारों को सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी। जिन अपराधियों को हत्या की सुपारी दी गयी थी। वह पेशेवर अपराधी हैं। जिसका मुकदमा मृतक की मां की तरफ से अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया गया था।

अज्ञात के खिलाफ था मुकदमा
मृतक की मां ने बिदंकी कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जब पुलिस ने पत्नी पूनम गप्ता को हिरासत में लेकर पूछतांछ की गई तो अलग अलग बयान दे रही थी। जिससे पत्नी पर शक और गहरा गया क्योकि दंपती के बीच काफी दिनों से मनमुटाव भी था। 

व्यापारी का मुंबई में था कारोबार
मुंबई में अमित गुप्ता रहकर लोन लेकर धागा फैक्ट्री और एमडीएम की सप्लाई करता था। वह पांच दिनों पहले बिंदकी आया था। पिछले दिन रविवार की सुबह पत्नी पूनम गुप्ता आयी और रात में ही उसके पति की हत्या कर दी गई। 

पेशेवर अपराधी को दी गई हत्या की सुपारी
अमित की पत्नी ने अपने जीजा व प्रेमी से मिलकर पेशेवर भड़े के हत्यारों को सुपारी दी थी। पति की हत्या की योजना पत्नी ने मुंबई में रह  बनायी थी। भाड़े के हत्यारे मिलने पर बिंदकी आयी थी। क्योकि यहां घटना को अंजाम देना उसके लिए आसान था।  

पेशेवर हत्यारे गिरफ्तार
शेरा उर्फ अंकित सिंह  पुत्र श्री वीर सिंह  निवासी ग्राम बसावनपुर, थाना औंग, जनपद फतेहपुर व केशव गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता निवासी म0नं0 813, मो0 हरदेवनगर, थाना बर्रा, जनपद कानपुर नगर, व अंशुल पासवान पुत्र रामकृपाल पासवान निवासी दुर्गागंज, थाना औंग, जनपद फतेहपुर को मय एक तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर  हत्या से सम्बन्धित आलाकत्ल एक अदद सब्बल लोहे मय बैग व तीन अदद मोबाइल व दो अदद टीवीएस अपाचे रंग नीला व स्लेटी व एक अदद महिन्द्रा बुलेरो पिकअप नं0 UP78FT8157 व 30000/- रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया गया।  इस घटना की मास्टर माइन्ड पूनम गुप्ता पत्नी अमित कुमार गुप्ता निवासी कजियाना महाजनीगली कस्बा बिन्दकी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

ये भी पढ़ें -Ayodhya Alert : राम जन्मभूमि को बम से उड़ाने की मिली धमकी

संबंधित समाचार