कासगंज: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, डेढ़ दर्जन श्रद्धालु घायल, बालिका की मौत
कलाश विसर्जन कर वापस लौट रहे थे नगला टीका के ग्रामीण
गंजडुंडवारा/ कासगंज, अमृत विचार। कलश विसर्जन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे लगभग डेढ़ दर्जन श्रद्धालु घायल हुए हैं। एक बालिका की मौत हुई है। घटना की जानकारी पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे है। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया है।
पटियाली थाना क्षेत्र के गांव नगला टीका में भागवत कथा संपन्न हुई थी। लगभग तीन दर्जन ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली से गंगा स्नान और कलश विसर्जन के लिए कादरगंज गंगा घाट पर गए थे। कलश विसर्जन कर जब श्रद्धालु वापस गांव नगला टीका लौट रहे थे कि तभी थाना सिकंदरपुर वैश्य में पटियाली हाइवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर पलते ही चीतकार मच गई। आवाज सुन राहगीर और आसपास के गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। चौकी प्रभारी आबिद कुरैशी पुलिस बल के साथ मौके प पहुंचे और घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी।
पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से गंभीर घायलों को पटियाली स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जबकि मामूली रुप से चोटिल हुए लोग स्वयं उपचार के लिए मौके से चले गए। गंभीर रुप से घायल 14 वर्षीय बालिका मोनिका पुत्र चोब सिंह को गंजडुंडवारा स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया। जहां रास्ते मे बालिका की मौत हो गई। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। घटना की सूचना पर सीओ आरके तिवारी मौके पर पहुंच गए थे।
यह हुए हैं घायल
नन्नी पुत्री तुलसीराम, श्याम पुत्र कैलश, दीपांशी पुत्री तुलसीराम, कामिनी पुत्री मानसिंह, पंकज पुत्र राजेंद्र सिंह, सरला पत्नी अमीर सिंह, शिवानी पुत्री कैलाश, केशादेवी पत्नी रामनिवास, दिव्या पुत्री ओमकार सिंह, ओमवती पत्नी तुलसीराम, रंजना पत्नी रघुवर दयाल, रीना पुत्र महीपाल, ओमीना पत्नी चोब सिंह, पिंकी पुत्री महीपाल, सुनीता घायल हुए हैं।
घटना इत्तेफाकिया है। अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। सभी घायल एक ही गांव के हैं। मामूली चोटें हैं। घटना में एक बालिका की मौत हुई है। यदि कोई तहरीर मिलेगी तो कार्यवाही की जाएगी - आरके तिवारी, सीओ पटियाली।
ये भी पढ़ें- कासगंज : आश्रम के पास पेड़ पर लटकता मिला साधु का शव, हत्या या आत्महत्या ?
