Kanpur Fire: पान मसाला फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। पनकी थाना क्षेत्र के साइड नंबर एक मे बनी एक पान मसाला फैक्ट्री में अचानक सुबह 4 बजे के करीब संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। और काले धुएं का गुब्बार आसमान में छाने लगा। वही, आनन-फानन में इस घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। शहर के तमाम फायर स्टेशनों से मौके पर पहुंची दमकल की एक के बाद एक करीब आधा दर्जन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। 

फायर अधिकारी के मुताबिक इस घटना में फैक्ट्री में कार्यरत एक कर्मचारी आग की चपेट में आ गया  जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। आग में जलने से एक की मौत हो गई है। वहीं उनका यह भी कहना है कि फैक्ट्री के अंदर आग जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए किसी भी तरह की कोई व्यवस्था नहीं थी। फिलहाल इस घटना में कितना नुकसान हुआ है अभी इसका आकलन नहीं किया जा सका है।

ये भी पढ़ें -Breaking News: BJP ने गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक सीट पर दर्ज की जीत

संबंधित समाचार