आंध्र हादसा: केंद्र ने राज्य सरकार को दिया मदद का आश्वासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में होटल में चल रहे कोविड-19 केयर सेंटर में आग लगने की घटना को लेकर केन्द्र ने राज्य सरकार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। रविवार अल सुबह हुई इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने आग की घटना पर दु:ख …

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में होटल में चल रहे कोविड-19 केयर सेंटर में आग लगने की घटना को लेकर केन्द्र ने राज्य सरकार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। रविवार अल सुबह हुई इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आग की घटना पर दु:ख जताते हुए ट्वीट किया, “विजयवाड़ा में कोविड सुविधा केंद्र में आग लगने से बहुत व्यथित हूं, घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से स्थिति की जानकारी ली है और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।”

गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, “आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक कोविड-19 सुविधा में आग लगने की दुर्घटना की खबर से गहरा दुख हुआ। केंद्र ने राज्य सरकार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदना प्रभावित परिवारों के साथ है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।”

संबंधित समाचार