Sidharth Kiara Wedding : जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेंगे सिद्धार्थ-कियारा, जोरों पर शादी की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड यासीन युगल को सिद्धार्थ-कियारा शादी की सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स की जिम्मेदारी सौंपी गई

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आखिरकार शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कियारा और सिद्धार्थ 6 फरवरी को सात फेरे लेंगे। इस खबर के सामने आते ही फैंस काफी खुश हैं। कपल काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहा था। हालांकि, खुद सिद्धार्थ या कियारा ने इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दोनों सितारों की शादी की पुष्टि जोगिंदर टुटेजा ने शुक्रवार को की है। ऐसे में शादी की तैयारियां जोरो-शोरों से की जा रही है।

जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में होगी शादी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के फंक्शन चार फरवरी से शुरू होंगे। दोनों की शादी 6 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में होगी। शादी में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे भी शिरकत करेंगे। वहीं रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड यासीन युगल को सिद्धार्थ-कियारा शादी की सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शादी में ये सितारें होंगे शामिल
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की गेस्ट लिस्ट की बात करें तो, करण अर्जुन, मनीष मल्होत्रा, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत सहित कई बड़े सितारों को इनवाइट किया गया है। ये सभी सितारे तीन फरवरी से जैसलमेर पहुंचने शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा शादी में कपल के करीबी दोस्त भी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें :  आमिर खान की फिल्म में काम करेंगे सलमान खान! 6 महीने से कर रहे हैं स्क्रिप्ट पर काम

संबंधित समाचार