2019 से राष्ट्रपति की विदेश यात्राओं पर सवा छह करोड़ रुपये खर्च हुए 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। वर्ष 2019 से दूसरे देशों की राष्ट्रपति की यात्राओं पर करीब सवा छह करोड़ रुपये और प्रधानमंत्री की ऐसी यात्राओं पर करीब 22 करोड़ 76 लाख रुपये खर्च हुए हैं। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 से राष्ट्रपति की दूसरे देशों की यात्राओं पर 6,24,31,424 रुपये खर्च हुए हैं। ये यात्राएं क्रोएशिया, बोलीविया, चिली, बेनिन, गाम्बिया, गिनी, स्विटजरलैंड, स्लोवेनिया, फिलिपीन, जापान, बांग्लादेश, तुर्कमेनिस्तान, नीदरलैंड, जमैका और ब्रिटेन में की गईं।

मुरलीधरन ने बताया कि 2019 से प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर 22,76,76,934 रुपये खर्च हुए। ये यात्राएं कोरिया गणराज्य, मालदीव, श्रीलंका, किर्गिजस्तान, जापान, भूटान, फ्रांस, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात, रूस, अमेरिका, सऊदी अरब, थाईलैंड, ब्राजील, इटली, ग्लासगो, जर्मनी, डेनमार्क, नेपाल, उजबेकिस्तान और नेपाल आदि देशों में की गईं। उन्होंने यह भी बताया कि 2019 से विदेश मंत्री की यात्रा पर 20,87,01,475 रुपये का खर्च हुआ है। इन यात्राओं में अमेरिका, रूस, चीन, जापान, फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात, नेपाल, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, थाईलैंड, सर्बिया, इटली, ईरान आदि देश शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें : Vijay Sankalp Rally : नड्डा बोले- 9 साल पहले भारत घुटने टेकने वाला देश था, देखें VIDEO

संबंधित समाचार