बहराइच में उप निरीक्षक ने अपनी जान को बताया खतरा, सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। जिले के खैरीघाट थाने में तैनात उप निरीक्षक ने अपनी जान को खतरा बताया है। इसकी पोस्ट उप निरीक्षक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा है। इसको लेकर पुलिस महकमे में हलचल मच गया है।

जिले की पुलिस ही अब अपने आपको असुरक्षित महसूस करने लगी है। इसकी बानगी शुक्रवार को एक उप निरीक्षक के पोस्ट से देखने को मिला। खैरीघाट थाने में तैनात उप निरीक्षक भुवनेश्वर यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा है। उप निरीक्षक ने खुद के हत्या की आशंका जताई है। इस मामले में उप निरीक्षक का कहना है कि कुछ तो बात सही है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक पारिवारिक समस्या के चलते ऐसा पोस्ट किया है। जबकि कुछ लोगों में हलचल है कि एक सत्ता पक्ष के राजनीतिक नेता से परेशानी है।


ये भी पढ़ें - Hardoi Breaking: आपस में भिड़ीं अखिलेश यादव के काफिले की गाड़ियां, आधा दर्जन लोग घायल  

संबंधित समाचार