प्रयागराज: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन स्थापना दिवस का शुभारंभ करेंगे CM योगी  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। कुछ ही देर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। हाईकोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के लिए व्यापक इंतजाम कर दिए गए हैं। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए हाईकोर्ट की ट्रैफिक व्यवस्था को डायवर्ट कर दिया गया है। 

इस दौरान सीएम योगी पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रहे स्व. केसरीनाथ त्रिपाठी, स्व. आरपी गोयल, स्व. एससी बुधवार तैल चित्र के साथ ही हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के संशोधित बाईलॉज का भी अनावरण करेंगे। कार्यक्रम में मथुरा के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। इसके बाद शनिवार को होने वाले समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू होंगे।

ये भी पढ़ें -Video : हरदोई में आपस में भिड़ीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव के काफिले की गाड़ियां, कई लोग घायल   

संबंधित समाचार