मुरादाबाद : बदबूदार नाले के ऊपर कुर्सी लेकर बैठा, ली चाय की चुस्की, बोला- अब बेड भी यहीं डालूंगा, देखिए अनोखे प्रदर्शन का VIDEO

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

युवक के इस अनोखे प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

मुरादाबाद। महानगर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगर निगम जोर शोर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है। वहीं शहर के ही कानून गोयान मोहल्ले में स्थित नाले की सफाई नहीं होने के कारण स्थानीय लोग अनोखे तरीके से नगर निगम का विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को नाला चोक होने से नाराज एक युवक ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। युवक कुर्सी डालकर नाले के अंदर बैठ गया और चाय की चुस्कियां लेने लगा।

युवक ने कहा कि अगर 24 घंटे में नगर निगम ने नाले की सफाई नहीं कराई तो वो नाले में बेड भी डालेगा और यहीं सोएगा। युवक के इस अनोखे प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मामला शहर के लालबाग एरिया का है। यहां कानून गोयान गली नंबर-7 निवासी पप्पू का कहना है कि इलाके का नाला गदंगी से चोक है। जिसकी वजह से पूरे इलाके में दुर्गंध रहती है। बारिश में पूरे इलाके में जलभराव हो जाता है। पप्पू की शिकायत है कि कई बार नगर निगम में शिकायत करने के बाद भी नगर निगम ने नाले की सफाई नहीं कराई। युवक का कहना है कि अगर नगर निगम ने नाले की सफाई नहीं कराई तो वो नाले में ही बेड डालकर सोएगा। किचन भी नाले में ही बनाएगा और यहीं खाना बनाकर खाएगा। 

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : निपुण भारत मिशन के बारे में जागरूक करेगी एलईडी वैन, डीएम ने दिखाई हरी झंडी 

संबंधित समाचार