मुरादाबाद : निपुण भारत मिशन के बारे में जागरूक करेगी एलईडी वैन, डीएम ने दिखाई हरी झंडी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रचार वाहन एलईडी वैन को जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मुरादाबाद। स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अंर्तगत निपुण भारत मिशन के प्रचार प्रसार और जन जागरूकता के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के प्रचार वाहन एलईडी वैन को शुक्रवार को जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

प्रचार वाहन 30 दिनों तक जनपद के सभी ब्लाकों में घूमकर बालिका शिक्षा, निपुण भारत मिशन सहित बेसिक शिक्षा विभाग की सभी योजनाओं का प्रचार करते हुए जनता को शिक्षा के प्रति करेगा जागरूक। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह ने इसके बारे में बताया। कहा कि इससे प्राथमिक शिक्षा का स्तर और सुधरेगा।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन सुरेंद्र सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर  सुरेंद्र कुमार, जिला समन्वयक रजत भटनागर, राहुल शर्मा, सैफउद्दीन के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : बिजनौर से दिल्ली की रेल कनेक्टिविटी को जल्द मिलेगी रफ्तार

 

संबंधित समाचार