बिल्डरों पर RERA की सख्ती, सितंबर से आर्किटेक्ट-इंजीनियर और CA के डिजिटल सर्टिफिकेट जरूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

RERA 2.0 पोर्टल अंतिम चरण में, डिजिटल हस्ताक्षर से जमा होंगे प्रमाणपत्र; लखनऊ और ग्रेटर नोएडा में बनेंगे हेल्प डेस्क

लखनऊ, अमृत विचार : 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से बिल्डर अपने प्रोजेक्ट की त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट के साथ आर्किटेक्ट, इंजीनियर और चार्टर्ड अकाउंटेंट के प्रमाणपत्र भी डिजिटल जमा करेंगे। यूरी रेरा ने यह अनिवार्यता करते हुए वेब पोर्टल पर सुविधा देगा। संबंधित आर्किटेक्ट, इंजीनियर और चार्टर्ड अकाउंटेंट अपने डिजिटल हस्ताक्षर के माध्यम से प्रमाणपत्र जमा करेंगे। इसके बाद ही बिल्डर की त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट अपलोड कर सकेंगे।

रेरा का नया 2.0 वेब पोर्टल विकसित करने के अंतिम चरण में है। नये पोर्टल पर आर्किटेक्ट, इंजीनियर और चार्टर्ड अकाउंटेंट अपने प्रमाणपत्र सीधे डिजिटल रूप से जमा करेंगे। इन प्रमाणित आंकड़ों के आधार पर परियोजना की तिमाही प्रगति तैयार होगी। इसके लिए बिल्डर को अलग से प्रगति संबंधी जानकारी दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी। वर्तमान पोर्टल और नये 2.0 पोर्टल की व्यवस्था अलग-अलग होने के कारण, सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से डिजिटल प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अध्यक्ष संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि डिजिटल प्रमाणपत्रों को जमा करने और सभी पंजीकृत परियोजनाओं को नये 2.0 वेब पोर्टल पर स्थानांतरित करने के लिए एक विस्तृत दिशा-निर्देश एवं स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) अलग से जारी की जा रही है।

लखनऊ और ग्रेटर नोएडा में बनेंगे हेल्प डेस्क

बिल्डरों और संबंधित पेशेवरों की सहायता के लिए रेरा दो विशेष हेल्प डेस्क स्थापित कर रहा है। एक हेल्प डेस्क लखनऊ स्थित मुख्यालय में और दूसरा ग्रेटर नोएडा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में होगा। यहां नियुक्त कर्मचारी डिजिटल प्रमाणपत्र जमा करने और परियोजना से संबंधित आंकड़ों को अपडेट करने में फोन और व्यक्तिगत रूप से सहायता करेंगे।

यह भी पढ़ेंः लखनऊ यूनिवर्सिटी के BBA-BCom-MBA छात्रों को मिलेगा Harvard का गुरुमंत्र, 2026-27 से निशुल्क डिजिटल एक्सेस

संबंधित समाचार