2 सितंबर का इतिहास: जिस दिन खत्म हुआ द्वितीय विश्व युद्ध, दुनिया को मिला ATM और बदलीं कई ऐतिहासिक तस्वीरें
अकबर की गुजरात विजय से लेकर बुला चौधरी के इंग्लिश चैनल पार करने तक, जानिए 2 सितंबर की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
नई दिल्लीः भारतीय एवं विश्व इतिहास में 2 सितंबर की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं की गवाह रही है। इस दिन अकबर ने गुजरात पर विजय हासिल की थी, जबकि 1945 में जापान के आत्मसमर्पण के बाद द्वितीय विश्व युद्ध का औपचारिक अंत हुआ। इसी तारीख को दुनिया के सामने पहली बार एटीएम भी पेश किया गया था। इसके अलावा भारतीय इतिहास, राजनीति, विज्ञान, खेल और समाज से जुड़ी कई अहम घटनाएं 2 सितंबर को दर्ज हैं।
2 सितंबर की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
1573 - अकबर ने गुजरात पर विजय हासिल की।
1666 - लंदन में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हुई और करीब दस हजार इमारतें नष्ट हो गईं।
1775 - पहले अमेरिकी युद्धपोत 'हाना' का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया।
1789 - अमेरिका में राजस्व विभाग का गठन किया गया।
1885 - केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक टी. के. माधवन का जन्म हुआ।
1926 - इटली और यमन के बीच हुए समझौते के तहत लाल सागर के तट पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ।
1930 - 'क्वेश्चन मार्क' नामक विमान ने यूरोप से अमेरिका के लिए बिना कहीं रुके पहली बार उड़ान भरी।
1941 - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री साधना का जन्म हुआ।
1945 - जापान द्वारा हार स्वीकार किए जाने के बाद छह साल तक चला द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
1946 - जवाहरलाल नेहरू के उपसभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन हुआ।
1955 - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षाशास्त्री अमरनाथ झा का निधन हुआ।
1956 - हैदराबाद से करीब 100 किलोमीटर दूर जडचेरला और महबूब नगर के बीच पुल ढहने से 125 लोगों की मौत हुई।
1962 - सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने पर राजी हुआ।
1969 - अमेरिका के न्यूयॉर्क में पैसे निकालने वाली मशीन ऑटोमैटिक टेलर मशीन (एटीएम) को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया।
1970 - कन्याकुमारी में विवेकानंद स्मारक का उद्घाटन हुआ।
1990 - काला सागर में सोवियत यात्री जहाज डूबने से 79 यात्रियों की मौत हुई।
1992 - अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने पर सहमत हुए।
1996 - मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपींस सरकार ने 26 वर्षों से जारी विद्रोह को समाप्त करने के लिए एक समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस विद्रोह के दौरान एक लाख 20 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई थी।
1998 - डरबन में 12वें गुटनिरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का अफ्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने उद्घाटन किया।
1999 - भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।
2000 - मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन हुआ। इसी वर्ष अमेरिका ने राष्ट्रीय प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की तैनाती की योजना स्थगित की।
2001 - विश्व में पहला हृदय प्रत्यारोपण करने वाले दक्षिण अफ्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का साइप्रस में निधन हुआ। उन्होंने 1967 में दुनिया का पहला हृदय प्रत्यारोपण किया था।
2006 - पश्चिमी इराक में तीन भारतीयों और 11 पाकिस्तानियों की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई।
2007 - अल्बानिया दुनिया का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।
2008 - कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. बी.एन. अस्थाना को उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सरस्वती सम्मान देने की घोषणा की गई।
2009 - आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. रेड्डी को ले जा रहा हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के बाद लापता हो गया।
2022 - उत्तर प्रदेश की राजनीति में खास स्थान रखने वाले राजनीतिज्ञ रामवीर उपाध्याय का निधन हुआ।
