Pathaan Box Office Collection : शाहरुख खान की 'पठान' ने 9 दिन में कमाए 700 करोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत यश राज फिल्म्स की 'पठान' नौ दिन में दुनिया भर में 700 करोड़ रुपये की कमाई करने के करीब पहुंच गई है।  यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के अनुसार, 'पठान' ने विदेशी क्षेत्रों में 259.6 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि भारत में इसका कुल संग्रह 436 करोड़ रुपये है। 

फिल्म में डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी हैं। इसमें शाहरुख खान ने एक ऐसे भारतीय खुफिया एजेंट की भूमिका निभाई है जो भारतीय राजधानी पर आतंकी हमले की योजना को विफल करने के लिए वापस आता है।

बता दें कि  फिल्म को विदेशों में भी काफी प्यार मिल रहा है। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म पठान में उनके एक्शन सीन काफी जबरदस्त हैं। फैंस को शाहरुख खान का एक्शन हीरो अवतार काफी पसंद आ रहा है।

ये भी पढ़ें :  फ्रांस की अभिनेत्री Marianne Borgo ने छोड़ा गोवा का बंगला, पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका